HEADLINES


More

12 दिसंबर की दिल्ली कर्मचारी आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में हजारों कर्मचारी भाग लेंगे

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 26 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,26 नवंबर।


अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने 12 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में राष्ट्रीय कर्मचारी आक्रोश रैली करने का ऐलान किया हुआ है। यह रैली पीएफआरडीए एक्ट/एनपीएस यूपीएस /रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली, सभी ठेका संविदा कर्मियों को पक्का करने,8वें पे कमीशन की सिफारिशें निर्धारित समय पर देना सुनिश्चित करने, खाली पदों को स्थाई भर्ती से भर बेरोजगारों को रोजगार देने, निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने,पेंशन वैलीडेशन एक्ट को रद्द करने, पेंशन कम्युटेशन राशि 15 की बजाय दस साल आठ महीने में रिकवर करने, 65 70 व 75 साल की आयु में बेसिक पेंशन में पांच प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने, आरटीई एक्ट लागू होने से पहले कार्यरत शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण की शर्त हटाने,18 महीने के बकाया डीए डीआर का भुगतान करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर की जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ व बल्लभगढ़ इकाईयों की बैठकों का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान सुरेंद्र खटकड़ व करतार सिंह ने की। इस बैठक में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने भाग लिया और बैठकों को सम्बोधित किया। बैठकों का संचालन इकाई सचिव प्रवेश बैंसला व रामप्रकाश कर्दम ने किया।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाली की बजाय पुरानी पेंशन व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। आठवें पे कमीशन के टर्म ऑफ रेफरेंस में इसका संकेत दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 25 मार्च,2025 को पेंशन वैलीडेशन एक्ट पारित कर 31 दिसंबर,2025 तक के पेंशनर्स को

आठवें पे कमीशन की सिफारिशों के अनुसार पेंशन रिवीजन करने के अधिकार को छीनने का काम किया है। आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के शब्बीर अहमद गनी ने पैरलल लाइसेंस के खिलाफ हुई हड़ताल के बाद बिजली मंत्री के साथ मांगों पर हुई बातचीत को विस्तार से चर्चा की। उन्होंने 12 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में इकाई के पदाधिकारी महेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह, नरेश कुमार, रिंकू बधेल, संजय अत्री, नीरज, संजय घनिया, प्रवीण कुमार, सतपाल उर्फ पप्पू, बल्लभगढ़ इकाई के पदाधिकारी नवीन रावत, कमल शर्मा धर्मेंद्र, सुनील कुमार, मयंक लक्की,पवन कुमार, भंवर सिंह व होशियार सिंह आदि मौजूद थे।



No comments :

Leave a Reply