फरीदाबाद 09 अक्टूबर। सेक्टर-37 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव में सुशील यादव एवं संजय गर्ग टीम ने 20 में से 16 पदों पर प्रचंड बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल की। चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामु
दायिक भवन, सेक्टर-37 में संपन्न हुआ। चुनाव में सेक्टर-37 के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए RWA के प्रतिनिधियों का चयन किया। कुल 975 मतदाताओं में से 821 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रधान पद के चुनाव में सुशील कुमार यादव ने वर्तमान प्रधान आई.डी. शर्मा को 75 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। सुशील यादव के नेतृत्व वाली टीम ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 6 पदाधिकारी पदों तथा 12 में से 10 कार्यकारिणी सदस्य पदों पर विजय हासिल की। नई कार्यकारिणी में संजय गर्ग को महासचिव, मुकेश मल्होत्रा (बंटी) को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रवीण चौहान को उपप्रधान, जय नाथ झा को संगठन सचिव, के.के. डावर को संयुक्त सचिव तथा रचना गोयल को कार्यालय सचिव चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेन्द्र कुमार बलूजा, एम. एस. चौधरी, मंजू शर्मा, एन. के. श्रीवास्तव, राजेश दुग्गल, रजनी गुप्ता, राम अवतार गुप्ता, रविन्द्र कुमार सैनी, संतोष सिंगला, सुभाष गुप्ता निर्वाचित हुए। वहीं, आई. डी. शर्मा गुट से सुभाष गुप्ता को कोषाध्यक्ष और प्रवीण चौहान को उपप्रधान मान सिंह व बाबूलाल गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

No comments :