HEADLINES


More

फरीदाबाद में बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 31 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप-1 लागू होने के बाद परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। आरटीए मुनीष सहगल ने टीम के साथ शहर के पेट्रोल पंपों और प्रदूषण जांच केंद्रों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों और निर्धारित मानकों में कमियां मिलने पर 16 प्रदूषण जांच केंद्रों को निलंबित कर दिया गया।

विभाग की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUCC) जारी करने की प्रक्रिया की जांच की। आरटीए ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि वाहन में पेट्रोल-डीजल भरने से पहले उसका वैध PUCC जरूर जांचें। बिना वैध प्रमाण-पत्र के किसी वाहन में ईंधन नहीं दिया जाए।

आरटीए मुनीष सहगल ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार पेट्रोल पंपों और प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं।

RTA मुनीष सहगल ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो पेट्रोल पंपों और प्रदूषण जांच केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों में ईंधन भरने से पहले उनके वैध PUCC की जांच जरूर करें। बिना वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र के वाहन में ईंधन नहीं दिया जाए।

आरटीए ने प्रदूषण जांच केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि वाहनों की जांच निर्धारित मानकों के अनुसार ही करें। बिना पूरी जांच किए किसी वाहन का PUCC जारी नहीं किया जाना चाहिए। जांच में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई होगी।


दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब होने के बाद 21 अक्टूबर को CAQM ने ग्रेप का पहला चरण लागू किया था। इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर निगरानी बढ़ाने, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल रोकने और खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply