//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 17 अक्टूबर - आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर यूनियन ( सीटू) जिला कमेटी फरीदाबाद की मीटिंग आज सेक्टर 12 में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मालवती ने की। जबकि संचालन जिला सचिव देवेंद्री शर्मा ने किया। इस अवसर पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, डिस्टिक सेक्रेट्री वीरेंद्र सिंह डंगवाल, आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष नवल सिंह तथा पूर्व कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 1-3 दिसम्बर तक दि
ल्ली के रामलीला मैदान में होने तीन दिवसीय महापड़ाव को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके लिए 22 अक्टूबर को तिगांव के प्राइमरी स्कूल में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर , आशा वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। जिसमें दिल्ली कूच के लिए तालमेल कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा 22 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस बल्लभगढ़, में अर्बन ओर देहात में कार्यरत आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद 31 अक्टूबर को फरीदाबाद, शहरी और ग्रामीण दोनों की बैठक सेक्टर 12 में होगी। बैठक में 14 नवंबर को जिला कमेटी की मीटिंग करने का निर्णय भी लिया गया। आज की बैठक में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की मेंबरशिप का काम दिसंबर में शुरू करने का भी फैसला हुआ। मीटिंग में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्परों ने अपनी समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अभी तक 2022 में हुई हड़ताल के दौरान नौकरी से बर्खास्त हुई आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर्स को वेतन नहीं मिला है। आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया नहीं मिल रहा है। उनके मानदेय में 2018 से बढ़ोतरी नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी ग्रेच्यूटी लागू नहीं की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पीने का साफ पानी, पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं, गैस कनेक्शन, बर्तन और आधुनिक किचन के उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अपने मूल काम के अलावा
बी एल ओ की ड्यूटी पर लगाया जाता है। जिसमें एस आई आर और अन्य तरह के सर्वे करने का काम भी लिया जाता है। आज की बैठक में कमलेश, सविता, अनीता, मीनू, चारु मेहंदीरता, हेमलता, पूजा, आज दिन भी भाग लिया।

No comments :