HEADLINES


More

जान से मारने की नीयत से गोली चलाने व मारपीट करने का मामला, दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 7 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना कोतवाली क्षेत्र के NIT-1 स्थित V2 कॉम्प्लेक्स के सामने युवक पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों गर्व भाटिया व हिमांक भाटिया उर्फ हन्नी, निवासी NIT-1 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित विवेक निवासी जाटव मोहल्ला, गांव सारन, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 02 अक्टूबर 2026 को सुबह वह अपने दोस्तों प्रथम, हरमन तथा कृष्ण कान्त के साथ NIT स्थित V2 कॉम्प्लेक्स के सामने एक नंबर मार्किट में गया था। जब वह और उसका दोस्त हरमन गाड़ी से उतरकर दुकान की तरफ जा रहे थे, तभी वहां पहले से खड़ी कार में बैठे युवकों में से एक युवक गर्व भाटिया ने उसे आवाज देकर बातचीत शुरू की। इसी दौरान नूर नामक युवक ने पीछे से उसका कॉलर पकड़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नूर ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नीयत से विवेक पर गोली चला दी। गोली विवेक को नहीं लगी और सड़क पर जा लगी, जिसके बाद सड़क से टकराकर गोली हिमांक भाटिया उर्फ हनी के पैर में जा लगी। इसी दौरान जतिन भाटिया मौके पर पहुंचा और पीड़ित के दोस्त हरमन के साथ मारपीट की। शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित गर्व भाटिया अपने साथी हिमांक भाटिया उर्फ हन्नी, नूर व जतिन के साथ NIT स्थित V2 कॉम्प्लेक्स के सामने मौजूद था। इसी दौरान पीड़ित विवेक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। गर्व भाटिया और विवेक की पहले से जान-पहचान थी। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई। बहस होते देखकर नूर उनके पास पहुंचा और विवेक पर फायर कर दिया। गोली विवेक को न लगकर सड़क से टकराते हुए उनके ही साथी हिमांक भाटिया उर्फ हनी के पैर में जा लगी। इसके बाद विवेक मौके से भाग गया। इसके बाद गर्व भाटिया, हिमांक भाटिया उर्फ हन्नी, नूर व जतिन ने विवेक के साथी हरमन के साथ मारपीट की।

दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जतिन भाटिया व नूर को पहले ही 2 अक्टूबर को एक अन्य आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है जिनसे दो पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए थे।


No comments :

Leave a Reply