HEADLINES


More

क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 21 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 20 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमित वासी बापू नगर सेक्टर-58 फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बापू नगर सेक्टर-58 फरीदाबाद के रहने वाले अमित के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने  अमित को कैली बाईपास के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा हवाबाजी के लिए अलीगढ, उ.प्र. से 3000 रुपये में लेकर आया था। आरोपी पर पूर्व में भी शस्त्र अधिनियम व चोरी से संबंधित 10 मामले दर्ज हैं। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply