//# Adsense Code Here #//
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा के साथ शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षकों के रिक्त पदों, डिजि
टल शिक्षा और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण दिलाने के लिए एक साल के भीतर 700 जर्जर स्कूलों का पुनर्निर्माण करने,719 उत्कृष्ट स्कूलों में आईसीटी लैब स्थापित करने,
भवन निर्माण में गुणवत्ता, प्राकृतिक हवा के आवागमन वाले डिजाइन और सोलर सिस्टम लगाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से इन सब कार्यों में सहयोग देने और सरकारी स्कूलों के शिक्षण कार्य में भागीदार बनने की अपील की है। उन्होंने इस कार्य हेतु स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल लांच किया है जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक, एक्स-सर्विसमैन,समाजसेवी, बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी और शिक्षण में रुचि रखने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा।
चयन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी जिसमें डीएसपी स्तर का पुलिस अधिकारी भी होगा। कमेटी की अनुशंसा पर योग्य स्वयंसेवियों को शिक्षण कार्य से जोड़ा जाएगा।
हरियाणा अभिभावक एकता मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला महासचिव एडवोकेट बीएस बिरदी ने कहा है कि मंच शुरू से ही सरकारी स्कूलों की दशा में सुधार करने के प्रयास में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री के सरकारी स्कूलों की दशा में सुधार के हर प्रयास में मंंच पूरा सहयोग प्रदान करेगा।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ओपी शर्मा व प्रदेश संरक्षक सुभाष लांबा ने सभी समाजसेवी,सेवानिवृत्त शिक्षकों से स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल से जुड़ने की अपील की है।

No comments :