//# Adsense Code Here #//
तिगांव 22 अक्टूबर - सीटू के सैकड़ो वर्कर दिल्ली के रामलीला मैदान में महापदा में भाग लेंगे। यह निर्णय आज सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू)से संबंधित यूनियनों की तिगांव में हुई मीटिंग में लिया गया। इसकी अध्यक्षता आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान मालवती ने की। इस बैठक के मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया
कि केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ 1 दिसंबर को फरीदाबाद से सैकड़ो मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद की और कुच करेंगे। दिल्ली में तीन दिन तक महापड़ाव डाला जाएगा। बैठक को आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष नवल सिंह ने भी संबोधित किया ।उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार किसी भी वर्ग की मांगों का समाधान नहीं कर रही है। केंद्रीय परियोजनाओं में कार्यरत वर्करों को उचित मानदेय नहीं मिलता है। उन्हें रिटायरमेंट के लाभ भी नहीं मिलते हैं। काम अधिक है। लेकिन वेतन न्यूनतम स्तर से भी कम है। श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी नहीं मिलती है। बैठक को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के उप महासचिव देवी राम ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि इस सरकार ने पूंजी पतियों के दबाव में काम करते हुए देश के मजदूरों के लिए बनाए गए श्रम कानून में संशोधन कर दिया। पुराने 29 श्रम कानूनों की जगह चार श्रम संहिताएं बना दी। यह सरकार उसे सुधार और सरलीकरण का नाम देती है । असल में यह एक धोखा है । जिसका मकसद मजदूरो को हायर एंड फायर यानी मनमानी ढंग से काम पर रखने और निकलने को आसान बनाया जा सके। ट्रेड यूनियन की कार्य प्रणाली को कमजोर करना और अंततः वेतन को दबाना यही इस श्रम संहिता का काम है। हमें यह याद रखना चाहिए कि प्रदेश का अधिकांश मजदूर जीवन निर्वाह से भी कम वेतन और आय पर गुजारा कर रहे हैं। बेरोजगारी नई पीढ़ी के लिए एक महामारी बनते ,जा रही है। आज की बैठक में बिजली कर्मचारी और इंजीनियरों की हड़ताल का सम र्थन किया गया। इसके साथ-साथ 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में भी भाग लेने का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में तालमेल कमेटी बनाई गई। जिसमें पूजा,माया , पुष्पा, उमा, राजू, गिर्राजो, विनोद, धीर सिंह, ऊषा, वीना,नीतू ,सुनील, धर्मवती आदि को चुना गया। इसमें उमा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह तालमेल कमेटी तिगांव ब्लॉक में लगातार काम करेगी और जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी। इस बैठक में सीटू की जिला कमेटी सदस्य सविता, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के उप प्रधान नरेश पावटा, ब्लॉक फरीदाबाद के प्रधान विक्रम, के अलावा जिला सचिव राजू बहादुरपुर, विनोद प्रधान, धीर सिंह, सुनील मनोज आज भी उपस्थित रहे।

No comments :