HEADLINES


More

बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 9 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो चलाने की परियोजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी देने के बाद केंद्रीय शहरी मंत्रालय को भेजने से परियोजना को पंख लग गए हैं।

परियोजना को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बनने से पृथला के आसपास और फरीदाबाद के सेक्टर-58-59 के औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी।


बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो चलाने की 25 जून-2023 को पृथला के गदपुरी टोल पर आयोजित फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की गौरव रैली में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सहमति पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी।

अब परियोजना पर काम शुरू हो गया है। बल्लभगढ़ व पलवल के बीच 28 किलोमीटर की दूरी होगी। यह मेट्रो वायलेट आखिरी स्टेशन राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ से पलवल तक सीधी कनेक्टिविटी देगी। राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-आगरा हाईवे के समानांतर मेट्रो लाइन चलेगी।

No comments :

Leave a Reply