//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने अधिवक्ताओं के व्यक्तिगत ट्रैफिक चालानों के निस्तारण में सहायता करने की पहल की है। महासचिव संजीव अत्री द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन अधिवक्ताओं को पुलिस या किसी अन्य ट्रैफिक प्राधिकरण द्वारा जारी चालानों के संबंध में परेशानी है, वे सहायता के लिए बार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
बार एसोसिएशन की इस पहल का अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। बार एसोसिएशन का अपने सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना संगठन की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
मोहन तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्हें भी अपने दैनिक जीवन में विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ट्रैफिक चालानों के मामलों में बार एसोसिएशन की ओर से सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय अधिवक्ताओं के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इससे संगठन और उसके सदस्यों के बीच विश्वास तथा सहयोग की भावना भी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी बार एसोसिएशन की मजबूती उसके सदस्यों के हितों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयासों से बढ़ती है। अधिवक्ताओं को उचित मार्गदर्शन देकर उनके चालानों का नियमानुसार निस्तारण कराने में सहयोग करना सकारात्मक पहल है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत और महासचिव संजीव अत्री की भूमिका का उल्लेख करते हुए अधिवक्ता डॉ मोहन तिवारी ने इस पहल की सराहना की हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अधिवक्ताओं के हित में इसी तरह के प्रयास जारी रहेंगे।
अधिवक्ता मोहन तिवारी ने कहा कि यह पहल अधिवक्ता समुदाय के लिए अच्छा संदेश है। इससे वकीलों को अपनी समस्याओं के समाधान में सहयोग मिलेगा और बार एसोसिएशन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत होगा।

No comments :