//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद के IMT क्षेत्र में युवक पर नुकीले हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस चौकी IMT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन वासी गांव गाजियाबाद हाल मजील रोयल हैरिटेज सेक्टर-70 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभिषेक वासी गांव खिचड़ीपुर, दिल्ली ने शिकायत में बताया कि उसका भाई मुकेश 7 अक्टूबर 2026 को अमन से मिलने गया था। अगले दिन परिजनों को सूचना मिली कि मुकेश झगड़े के दौरान घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल, फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है। शिकायतकर्ता अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां उसने अपने भाई को नुकीले हथियार से लगी चोटें देखीं। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ में हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अमन ने पीडित को फोन करके पार्टी करने के लिए बुलाया था, जिसके कुछ देर उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वो दोनों आपस में गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान आरोपित ने पास में रखा सब्जी काटने का चाकू उठा कर मुकेश के ऊपर वार कर दिया जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :