//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन और लक्ष्यम द्वारा संचालित नीलम फ्लाईओवर स्थित स्लम सेंटर के बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित दीयों एवं दिवाली सजावट के उत्पादों की प्रदर्शनी जे.सी. बोस (वाईएमसीए) विश्वविद्यालय में प्रकाशोत्सव के अंतर्गत आयोजित स्वदेशी मेले में लगाई गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनके
कौशल को प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा।
यूनिवर्सिटी के (एमएसडब्ल्यू) सोशल वेलफेयर एसोसिएशन एवं मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल का पुनः उपयोग करते हुए आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। बच्चों के इन हस्तनिर्मित उत्पादों ने स्वदेशी भावना, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर मीडिया विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन सिंह, प्रोफेसर अतुल मिश्रा, प्रोफेसर कोमल भाटिया, प्रोफेसर अखिलेश और प्रोफेसर राजीव आहूजा उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की मेहनत और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।
*एस. एस बांगा जी के नेतृत्व में विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।*

No comments :