//# Adsense Code Here #//
नगर निगम मुख्यालय पर भोजन अवकाश के समय सफाई विभाग में वर्षों से कार्यरत
Assit SI, Assit ASI, Assit ASD एवं सफाई दरोगा , एवं सहायक सफाई निरीक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने की मंच संचालन सचिव विशाल पारचा ने कियाआज के प्रदर्शन में सैनिटेशन स्टाफ
यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम फरीदाबाद में स्टाफ की भारी कमी के चलते पढ़े लिखे डिप्लोमा होल्डर सफाई सीवर कर्मचारियों को प्रशासन ने सफाई कार्य के निरीक्षण हेतु assit SI Assit ASI Assit ASD के पदों पर लिखित आदेश देकर हाजरी इंचार्ज लगाया था यह कर्मचारी पूरी ईमानदारी से पिछले 10 से 15 वर्षों से अपने मूल पदों का वेतन लेते हुए यह अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं
निगम प्रशासन ने 11 सितंबर 2026 को तानाशाही आदेश जारी करके इन सभी कर्मचारियों को इन पदों से हटा दिया
यह न्यायोचित नहीं है हमारी यूनियन इसका विरोध करती है
सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने सैनिटेशन स्टाफ के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नगर निगम फरीदाबाद में ऐसा कोई विभाग नहीं है जहां अन्य विभाग के कर्मचारी चाहे माली हो बेलदार ट्यूबवैल हैल्पर हो यह सभी कर्मचारी अपने मूल पदों के अलावा निगम के अन्य पदों का कार्य कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की कार्यवाही सिर्फ सफाई कर्मचारी और सीवरमैन कर्मचारियों के खिलाफ क्यों यह एक बड़ा सवाल है
प्रशासन 11 सितंबर 2026 के आदेश को वापस कर इन सभी कर्मचारियों की 11 सितंबर से पहले की स्थिति बहाल करें अन्यथा संघ प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का काम करेगा जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा जिला के वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया, सुदेश जैनवाल उपप्रधान, श्रीनन्द ढ़कोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन मदनलाल, सुभाष चंद्र, दीपचंद, सुनील खण्डेलवाल, देविन्दर पहलवान, बादल, सुनील, सुनील शास्त्री, कुलदीप, भूपेंद्र यादव, डेनि , देवी सिंह, अनिल सौदे, प्रदीप भंडारी, विजेंद्र,दीपक सतबीर, समयपाल, रंगलाल, वीरेंद्र, दीपक, राजकुमार, संजीव,

No comments :