HEADLINES


More

फरीदाबाद में BJP विधायक की फर्जी मुहर बना वेरिफाई की 100 फाइलें, CSC संचालक पकड़ा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 1 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक जन सुविधा केंद्र (CSC) संचालक ने एनआईटी से BJP विधायक सतीश फागना के नाम की फर्जी स्टैंप बना ली। लेटरहेड और डिजिटल हस्ताक्षर भी तैयार कर लिए।इसके बाद लोगों से 800 से 1000 रुपए लेकर विधायक के नाम से वेरिफाई करता रहा।

मामला तब पकड़ में आया, जब दस्तावेज तैयार करवाने वाले कुछ लोग इन वेरिफाई कागजात को लेकर विधायक के कार्यालय पहुंचे। दस्तावेज देख कार्यालय प्रभारी को मुहर पर शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की। इस पर लोगों ने सीएससी संचालक का नाम बता दिया।

इसका पता चलते ही विधायक की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्जी मुहर और लेटरहेड भी बरामद हुए। आज पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

  • आरोपी की पहचान पर्वतीय कॉलोनी में जन सुविधा केंद्र चलाने वाले सौरभ के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि सौरभ अपनी पत्नी के आधार कार्ड में बदलाव कराने के लिए विधायक सतीश फागना के कार्यालय पहुंचा था। वहां उसने विधायक के लेटरहेड, मुहर और हस्ताक्षर देखे। इसके बाद उसने इन्हीं की नकल तैयार करवा ली और अपने काम में इस्तेमाल करने लगा।

  •  
    सौरभ लोगों से दस्तावेज सत्यापित कराने के नाम पर 800 से 1000 रुपए लेता था। पुलिस के अनुसार अब तक वह 100 से अधिक लोगों के दस्तावेजों पर फर्जी सत्यापन कर चुका था। जिन लोगों ने पैसे देने में आनाकानी की, उन्हें खुद दस्तावेज सत्यापित कराने के लिए कह देता था। लोगों को कार्यालयों की भागदौड़ से बचाने के नाम पर वह रकम वसूलता था।

No comments :

Leave a Reply