HEADLINES


More

फ्लैट किराये पर लेने के नाम पर 90,000 रुपये की साइबर ठगी, खाताधारक सहित 2 आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 20 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर फ्लैट किराये पर लेने के नाम पर 90,000 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गोपाल व श्रवण वासी पटना बिहार के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-46 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपना फ्लैट किराये पर देने के लिए OLX पर पंजीकरण किया था। 24 सितंबर को उसके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आया  जिसने अपने आप को SBI बैंक में कार्यरत बताया और कहा की बैंक की पॉलिसी अनुसार वह 6 महीने का किराया 90,000 रुपये व 42,000 बिजली का बिल एडवांस में भेज रहा है, जिसके कुछ देर बाद उसने, उसकी पत्नी के खाता में उपरोक्त रकम जमा होने के मैसेज भेज दिए। कुछ देर बाद उसी व्यक्ति का शिकायतकर्ता के पास दुबारा मैसेज आया जिसने कहा कि वह फ्लैट का किराया हर महीने ही देगा तथा पैसे वापिस भेजने को कहा। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने बिना खाता का बैलेंस चैक किये, कथित व्यक्ति के खाता में तीन ट्रांजेक्सनस् के जरिए कुल 90,000 रुपये भेज दिए। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मामले में गोपाल खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे श्रवण को दिया था। खाता में ठगी के 90,000 रुपये आये थे। श्रवण 12वीं पास है व पानी सप्लाई का काम करता है। वहीं गोपाल अनपढ व मजदुरी का काम करता है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया था।

No comments :

Leave a Reply