HEADLINES


More

अवैध नशा के अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार, 691 ग्राम गांजा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 20 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध नशा में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच उंचा गांव व सेक्टर-48 की टीम ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 691 ग्राम गांजा बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच उं

चा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 अक्टूबर को राहुल वासी प्रेम कालोनी , फरीदाबाद को खेडीपुल फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 270 ग्राम गांजा बरामद हुआ।


एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने विवेक वासी आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 फरीदाबाद को सेक्टर-56 एरिया फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 421 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस का नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

No comments :

Leave a Reply