HEADLINES


More

फोन चोरी करने वाला गिरफ्तार, फोन बरामद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Friday, 2 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर घर से फोन चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने शन्नी जैयशवाल(32) वासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अंकित पांडे वासी एसजीएम नगर फरीदाबाद ने थाना एसजीएम नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर की रात को उसकी पत्नी व बच्चे घर में सोये तभी कोई नामपता नामालूम व्यक्ति घर से उसकी पत्नी का फोन चुराकर फरार हो गया। जिस संबंध में थाना एसजीएम नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है, जिस पर पूर्व में एक्साईज के मामले दर्ज है, 29 सितंबर की रात को को आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी का फोन चुराया था। आरोपित से फोन बरामद किया गया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।   


No comments :

Leave a Reply