HEADLINES


More

शराब ठेके पर दो युवकों को पीटा:40 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज को लेकर विवाद

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 8 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के गांव फतेहपुर बिल्लौच में शराब के ठेके पर रात के समय 40 रूपए का एक्स्ट्रा चार्ज ना देना दो युवकों को भारी पड़ गया। ठेके पर मौजूद 2 कर्मचारियों ने उनकी डंडो से और मुक्को से जमकर पिटाई की। इसके बाद बदमाशी का गाना लगाकर वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहपुर बिल्लौच रहने वाले महिपाल ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ 29 सितंबर की रात को गांव में खुले एक शराब के ठेके पर बीयर लेने गया था। उन्होंने दो बीयर के 360 रूपए ऑनलाइन माध्यम से पे कर दिए थे, लेकिन रात का समय होने के कारण ठेके पर बैठे कर्मचारी ने उससे 40 रूपए एक्स्ट्रा चार्ज की मांग की।


No comments :

Leave a Reply