HEADLINES


More

झपटमार गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 1 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा झपटमारो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर व्यक्ति से फोन छीनकर फरार होने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अजीत वासी गांव सुनपेड फरीदाबाद के रुप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-58 वासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर की रात को वह सेक्टर-58 स्थित ठेके की

दुकान के बगले में पकोडो की दुकान लगाता है, जब वह अपनी दुकान बंद कर घर के लिए जाने लगा तो तीन लडके अपाचे मोटरसाइकिल पर आये और उसका फोन छीनकर वहां से फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अपने दो अन्य 2 दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे तथा शिकायतकर्ता से फोन छीनकर फरार हो गये। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply