HEADLINES


More

1.48 लाख की साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार:राजस्थान का रहने वाला

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 29 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का झांसा देकर फरीदाबाद में 1.48 लाख रुपए की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक महिला को इस योजना के 6000 रुपए दिलाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। साइबर थाना NIT की टीम ने राजस्थान के झुंझुनू निवासी अक्षय उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गांव जाजरू की शिव कॉलोनी निवासी महिला राखी ने शिकायत दी कि उनकी देवरानी को बेटी हुई थी। 9 अक्टूबर को उनके देवर प्रवेश का फोन आया। उसने बताया कि मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाले 6000 रुपए खाते में नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में उसने महिला का मोबाइल नंबर संबंधित व्यक्ति को दे दिया है।

इसके बाद महिला के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने सरकारी योजना के तहत रुपए दिलाने का भरोसा दिया और मोबाइल पर कुछ प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

ठग ने महिला को एक UPI ID भेजी। महिला ने इसे अपने फोन-पे ऐप में दर्ज कर दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से दो बार में 96,754 रुपए और 52,000 रुपए निकल गए। इस तरह महिला के खाते से कुल 1.48 रुपए की ठगी हुई। शिकायत मिलने पर साइबर थाना NIT ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।


No comments :

Leave a Reply