HEADLINES


More

1.418 किलोग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 3 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 02 अक्टूबर को 1.418 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हाकिम वासी गांव भूपानी फरीदाबाद के रुप में हुई है।  


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 02 अक्टूबर को क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हाकिम को गांव भूपानी फरीदाबाद के पास से 1.418 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना भूपानी में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।  

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी 2 किलोग्राम गांजा दिल्ली से 20,000/-रूपये में खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था बाकी बेचने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को माननीय न्यायलय से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply