HEADLINES


More

दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Posted by : pramod goyal on : Monday, 19 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 19 अक्टूबर। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिले में विभिन्न दशहरा कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजन स्थलों, बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।


प्रमुख दशहरा स्थलों पर विशेष सुरक्षा: सेंट्रल जोन के अंतर्गत कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-37, बंगाल शूटिंग दशहरा ग्राउंड सेक्टर-31, दशहरा ग्राउंड सेक्टर-16ए और बराही तालाब ओल्ड फरीदाबाद में कार्यक्रम आयोजित होंगे। एनआईटी जोन में दशहरा ग्राउंड एनआईटी फरीदाबाद, एमसीएफ मैदान नियर गोल चक्कर सूरजकुंड और सिनेमा साइट ग्रीन फील्ड कॉलोनी, जबकि बल्लभगढ़ जोन में दशहरा ग्राउंड नियर अग्रवाल स्कूल सेक्टर-8 और दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ़ में आयोजन होंगे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी रावण दहन किया जाएगा जहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सभी आयोजन स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। क्राइम ब्रांच की टीमें सादी वर्दी में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास, पार्किंग और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर: दशहरा पर्व के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों पर निगरानी के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय किया है। अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी प्रसारित कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान:

🔴 1. NIT दशहरा ग्राउंड, फरीदाबाद

मेट्रो मोड़ से ESI चौक तक का मार्ग यातायात के लिए बंद र

हेगा। इस मार्ग पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की जाएगी। वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।


🔴 2. बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड

अंबेडकर चौक से सरकारी अस्पताल, बल्लभगढ़ तक का मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। वाहन चालकों से अनुरोध है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें।

प्रमुख चौराहों और आयोजन स्थलों के आसपास यातायात पुलिस तैनात रहेगी। वाहन चालक निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें, सड़क पर वाहन खड़ा न करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

फरीदाबाद पुलिस की नागरिकों से दशहरा पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। भीड़ में मोबाइल, पर्स और कीमती सामान का ध्यान रखें तथा बच्चों को अकेला न छोड़ें। किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रावण दहन एवं आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और बच्चों को जलते पुतले व आतिशबाजी से दूर रखें।

फरीदाबाद पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग करने और त्योहार को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।

No comments :

Leave a Reply