HEADLINES


More

गांव खेड़ी कलां में Dial 112 एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग सेल एवं थाना प्रभारी बीपीटीपी द्वारा गांव खेड़ी कलां में संयुक्त रूप से Dial 112 एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने ग्रामीणों को Dial 112 की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए Dial 112 का उपयोग किया जा सकता है।

इसके साथ ही लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। कार्यक्रम में सीबी फिल्म के निर्माता चिराग जी ने भी पुलिस की विभिन्न सेवाओं की उपयोगिता एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को कानून का पालन करने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की।


No comments :

Leave a Reply