HEADLINES


More

महिला से मोबाइल फोन छीनने वाला आरोपित गिरफ्तार, छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 2 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार होने के मामले में अपराध शाखा NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित हरजीत निवासी गांव जैतपुर, बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विनय नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह अपने बच्चों के साथ सेक्टर-37 से घर जा रही थी। जब वह सेक्टर-37 कट के पास नए पुल, बाईपास रोड पर पहुंची, तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपित हरजीत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशा करने का आदी है नशापुर्ति के लिए वारदात को अंजाम दिया था तथा उसके खिलाफ दिल्ली में भी स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply