बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के मैन बाजार में लगी भीषण आग में आधा दर्जन से अधिक दुकान स्वाह हो गई। प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के चलते आग भड़क गई और एक दुकान से होकर जल्द ही दूसरी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर बिर्गेड के गाड़ी समय पर न पहुंचने और एक ही गाड़ी के चलते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और एक - एक करके कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस अग्नि कांड में कोई जन हानि नहीं हुई. लेकिन लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया।
आग पहले एक पेंट की दुकान में लगी, जो जवलनशील पदार्थ होने के कारण फैलती चली गई। स्थानीय दुकानदारों ने आग फैलते ही अपनी जान बचाने के लिए दुकान बंद कर दी और बहार निकल आये. आग की सूचना मिलने के एक घंटे बाद फायर बिर्गेड की केवल एक गाड़ी ही मौके पर पहुंची। एक गाड़ी से काबू न होने पर दूसरी गाड़ी आई। पुलिस प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। मौके पर केवल दो पुलिस कर्मी ही पहुंचे।
पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते ही आग कई दुकानों को लील गई।

No comments :