HEADLINES


More

आयुष्मान कार्ड के इलाज पर बोलीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव—तीन महीने में अस्पतालों की बकाया पेमेंट होगी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 15 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मंगलवार को फरीदाबाद पहुंचीं। सेक्टर-2 स्थित दीपक यादव के निवास स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फरीदाबाद की मेयर परवीन बत्रा जोशी, बल्लभगढ़ विधायक के भाई एवं बीजेपी नेता टेपरचंद, बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोनपाल चौकर समेत शहर के कई उद्यमपति और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य


मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं में कई महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेंगे, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को मिलेगा।

वहीं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज को लेकर अस्पतालों में आ रही दिक्कतों और कुछ अस्पतालों द्वारा इलाज बंद किए जाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अस्पतालों की बकाया पेमेंट को लेकर काम किया जा रहा है और तीन महीने के अंदर सभी अस्पतालों की बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply