//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 15 सितंबर - हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सेक्टर में सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों का ठेकेदार शोषण कर रहा है। बालाजी मैनपावर को सरकार ने सेक्टरों की सफाई का काम ठेके पर दे रखा है। ठेकेदार ने कर्मचारियों की संख्या घटा दी है।
जबकि सेक्टर की बढ़ती आबादी के हिसाब से अधिक कर्मचारी नियुक्त करने चाहिए थे। लेकिन विभाग और ठेकेदार की मिली भगत की वजह से कर्मचारियों की संख्या बल को कम कर दिया है। काम अधिक है। श्रमिकों कम हैं। इनको सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जाता है। इनका पी एफ और ईएसआई जमा नहीं हो रहा है। हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के फरीदाबाद के पूर्व सचिव धर्मवीर वैष्णो ने ठेकेदार और अधिकारियों पर श्रमिकों के साथ भेदभाव और अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। बढ़ती महंगाई के कारण श्रमिकों को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है ऐसे में ठेकेदार और विभाग श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं देता और उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलती हैं। हफ्ते में भी अवकाश नहीं मिलता है। छुट्टी के दिन भी काम करने के लिए बुला लिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी है। कि यदि समय पर श्रमिकों के साथ हो रहे अन्य को मिटाया नहीं जाएगा तो यूनियन आंदोलन करेगी।

No comments :