गुरुग्राम में नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सनसनीखेज धमकी की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी दफ्तर से बाहर की तरफ दौड़े।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे नगर निगम परिसर को खाली करवाकर अपने नियंत्रण में ले लिया और हर कोने की सघन चेकिंग शुरू कर दी।
इस ईमेल में नगर निगम कार्यालय को दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर बम से उड़ाने की खालिस्तानी धमकी दी गई। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री से बदला लेने सहित क्रिकेट स्टेडियम और पंजाब के कई पुलिस थानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई।
यह ईमेल आज सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर नगर निगम की अधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। इस ईमेल को खालिस्तानी नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरंख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ गुरनिवेर सिंह व खान रजदा द्वारा भेजा जाना ईमेल में लिखा है। ईमेल में धमकी दी गई कि आज दोपहर को IED ब्लास्ट किए जाने की बात कही गई है।

No comments :