HEADLINES


More

साइबर अपराध के तीन अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 1 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 31 अगस्त को साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग- अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


*मामला-1: सोलर पैनल लगाने के नाम पर 4,47,888 रुपये की ठगी*

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 20 जुलाई को साइबर थाना बल्लभगढ़ में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया था।  जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने घर में सोलर पैनल लगवाने के लिए ऑनलाइन सर्च कर रहा था। इस दौरान ठगों ने सोलर पैनल लगाने के नाम पर उससे 4,47,888 रुपये की ठगी कर ली थी। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित अमन कुमार निवासी विश्वकर्मा नगर, झिलमिल कॉलोनी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमन कुमार, सोलर पैनल बेचने का काम करता है। जब शिकायतकर्ता ने सोलर पैनल लगवाने के लिए उससे संपर्क किया तो उसके मन में लालच आ गया और शिकायतकर्ता से पैसे ले लिये परंतु सोलर पैनल नहीं लगाया। आरोपित ने ठगी की रकम अपनी बहन के बैंक खाते में डलवाई थी, जिस खाते में उसने अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करवाया हुआ था। आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

*मामला-2: खाते से 1,13,000 रुपये कटने

की शिकायत के मामले में खाताधारक गिरफ्तार*

साइबर थाना बल्लभगढ़ में एक महिला दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को उसका फोन अचानक हैक हो गया था और उसके बैंक खाते से 1,13,000 रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मनोज वासी गांव भोड़वा, जिला नागौर, राजस्थान, हाल मेघवालियों की ढाणी, गांव रैमलवाड़ा, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित खाताधारक है, जिसमें ठगी की रकम में से 93,000 रुपये प्राप्त हुए थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

*मामला-3: खाते से ठगों द्वारा निकाले गए 89,900 रुपये, खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार*

साइबर थाना बल्लभगढ़ में दर्ज एक मामले में सेक्टर-9, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 22 अगस्त को उसके बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के 89,900 रुपये निकाल लिये गए। जिस मशपर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दो आरोपित आकाश माहौर निवासी काशीपुर, नई बस्ती बदोखर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश तथा आशुतोष रतनाकर उर्फ भूरा निवासी काशीपुर, नई बस्ती बदोखर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश, स्थायी पता गांव लालोर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

जिनसे पूछताछ में सामने आया कि दोनों पड़ोसी हैं। आशुतोष ने आकाश का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। उक्त खाते में ठगी की 89,900 रुपये की रकम प्राप्त हुई थी। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply