HEADLINES


More

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शहीदी पार्क में किया पौधारोपण

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 13 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित शहीदी पार्क में विक्टोरा इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।


 पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में वर्ष 2019 में लगाए गए पौधे आज वृक्ष बनकर शहीदी पार्क की हरियाली को समृद्ध कर रहे हैं। इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव और विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एस.एस. बांगा ने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया।

 *परमवीर चक्र विजेता ने कर्मचारियों को दिया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश*

विक्टोरा इंडस्ट्रीज के सेक्टर 58 फरीदाबाद स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में कर्मचारियों से संवाद करते हुए कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने पर्यावरण के प्रति एस एस बांगा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि देश की सेवा केवल सीमा पर जाकर ही नहीं होती। प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। हमारे सैनिक सीमा पर देश को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, वहीं इंडस्ट्रीज और उद्योग जगत देश को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जब दोनों अपने-अपने दायित्व पूरी निष्ठा से निभाते हैं, तभी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है।

 *एस.एस. बांगा ने पौधारोपण को बताया भावी पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी*

विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एस.एस. बांगा ने कहा कि शहीदों की स्मृति को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखकर उसे समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक कार्यों से जोड़ना चाहिए एस.एस. बांगा ने कहा,
हमारे देश के असली हीरो हमारे सैनिक हैं। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव जी जैसे वीर योद्धाओं की वीरगाथा आज की पीढ़ी के लिए साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है। हमारे सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, वहीं हमारा दायित्व है कि हम अपने कर्मक्षेत्र में ईमानदारी और पूरी निष्ठा से योगदान देकर राष्ट्र को मजबूत बनाएं। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव रखना है।

No comments :

Leave a Reply