//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 30 सितंबर - देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आज वामपंथी दलों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन के माध्यम देश से की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार फरीदाबाद को सोंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीपीएम एवं सीपीआई के कार्यकर्ता आज सेक्टर 12 में राजस्थान भवन के सा
मने एकत्रित हुए। यहां पर विरोध सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता की सीपीआई के नेता कामरेड आर् एन सिंह ने की। जबकि संचालन सीपीएम के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। इस सभा को सीपीएम के राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड जय भगवान ने संबोधित किया । उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार अनुच्छेद 326 के तहत देश के प्रत्येक वयस्क नागरिक को वोट देने का अधिकार है। यह अधिकार संविधान ने हमें दिया है। भारतीय संविधान का निर्माण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने किया था। लेकिन हाल के बर्षों में चुनाव आयोग के गैर संवैधानिक गैर पारदर्शी एवं गैर निष्पक्ष निर्णयों के चलते लोगों को मिले इस अधिकार से वंचित किया जा रहा है। आज सरकार एस ए आर को लागू करके मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काट रही है। यह प्रक्रिया मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण तक सीमित नहीं है। यह भारत के मुख्य चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और ईमानदारी पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता हैं। सीपीआई के नेता कामरेड बेचू गिरी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भी सरकार एस आई आर के सहारे लोगों को मत डालने के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया । इसलिए वामपंथी पार्टियों यह मांग करती हैं। कि ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया जाए।एस आई आर की प्रक्रिया को रोका जाए। उन सभी लोगों के मताधिकार बहाल किए जाएं। जिन्हें गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। चुनाव आयोग के स्वतंत्र और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को बहाल किया जाए। चुनाव आयुक्त की नियुक्तियां की वर्तमान प्रणाली की जगह सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन कमेटी जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता, और भारत के चीफ जस्टिस शामिल हो पर आधारित प्रणाली को लाया जाए। आज के प्रदर्शन को कामरेड शिवप्रसाद, हुकम चंद बेनीवाल, मिथिलेश कुमार आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विजय कुमार झा, निरंतर पाराशर, वीरेंद्र पाल, केपी सिंह, नवल सिंह, वैजू सिंह चंदन सिंह अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता, भोपाल सिंह रावत पर्वतीय कॉलोनी, हितेश शर्मा बडौली, रमेश वर्मा प्रतापगढ़, देवी राम,आस मोहम्मद बीजोपुर, दुर्गा प्रसाद,कामेश्वर ठाकुर,धर्मवीर वैष्णव, के सी थॉमस, फूलों मंडल, मोती सिंह, सोनू कुमार, दिनेश , महेंद्र, दीपक, बृजेश कुमार तिवारी, शुभ नारायण प्रसाद, प्रेम ,रवि, मनोज, राकेश कुमार राजू, प्रदीप, दयाल सिंह, अजीत, रविंद्र, मुकेश कुमार, राजकुमार ,विनीत, धर्मेंद्र ,ओमप्रकाश, संतोष कुमार, सुभाष, राजकुमार सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments :