फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही। महिला इतना ज्यादा नशे में थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। उठने की कोशिश करने पर वह बार-बार जमीन पर गिर रही थी। काफी देर तक महिला के आसपास लोग जमा रहे, लेकिन उसके साथ कोई नजर नहीं आया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। वह उठने का प्रयास करती, लेकिन नशे के कारण संतुलन बिगड़ने से दोबारा गिर जाती। करीब एक घंटे तक महिला इसी हालत में सड़क किनारे पड़ी रही। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग रुककर महिला को देखते रहे और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
काफी देर बाद एक व्यक्ति कार लेकर मौके पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद लोगों को बताया कि महिला का नाम जस्सी है और वह एनआईटी-5 की रहने वाली है। उसने बताया कि महिला उसकी मैडम की दोस्त है और मैडम ने उसे लेने के लिए भेजा है। इसके बाद उसने महिला को संभाला और कार में बैठाकर वहां से ले गया।

No comments :