//# Adsense Code Here #//
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में कई सेवा कार्य शुरु किये जा रहे हैं। शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति इन सेवा कार्यों में भागीदारी करते हुए जनहित में कई सेवा कार्यक्रम आयोजित करेगी। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि समिति 27 सितंबर को बच्चों व महिलाओं के लिए "निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर" आयोजित करेगी और 2 अक्टूबर को थैलेसीमिक बच्चों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। यह दोनों सेवा कार्य समिति के कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 में आयोजित किए जाएंगे।
समिति के संस्थापक अरुण बजाज,चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला व संयोजक महिला मंडल राज राठी ने सभी से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है। कैलाश शर्मा ने कहा है कि समिति की ओर से मोदी जी को उनके अधिकृत मेल pmo@gov.nic.in पर जन्मदिन की बधाई व शुभकामना देते हुए उनसे अपील की गई है कि वे अपने जन्मदिन पर कोरोना काल से पहले सीनियर सिटीजन को रेल टिकट में मिलने वाली छूट,जो अब बंद है को पुनः बहाल करके सीनियर सिटीजन भाई बहनों को तोहफा प्रदान करें जिससे वे रेल द्वारा भारत भ्रमण व धार्मिक स्थानों का देखने का पुनः अवसर प्रदान कर सकें।

No comments :