HEADLINES


More

शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 29 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: साइबर थाना NIT की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस (28) वासी देवरिया उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 8 अक्टूबर 2025 को उसे विदेशी नंबर से WhatsApp कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने स्वयं को Mew Wealth Private Limited का सहायक बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग UPI आईडी एवं बैंक खातों में अक्टूबर 2025 के दौरान शिकायतकर्ता से कुल ₹9,66,000 ट्रांसफर करवा लिए गए। मामले में साइबर थाना NIT में केस दर्ज कर जांच की गई। 

जांच में सामने आया कि आरोपित प्रिंस ने खाताधारक सोमपाल का खाता सोमपाल से लेकर आगे ठगो को दिया था। प्रिंस नोएडा में रेपिडो में काम करता है। जिस पर पूर्व में हत्या के प्रयास व लडाई झगडे सहित कुल 6 मामले दर्ज है।


No comments :

Leave a Reply