HEADLINES


More

अवैध नशा के अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार, 938 ग्राम गांजा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 21 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध नशा में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सैंट्रल व बॉर्डर की टीम ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 938 ग्राम गांजा बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को कर्ण वासी प्रेम नगर , फरीदाबाद को आईएमटी

चौक बल्लभगढ रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। 

एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने तिरपुरारी उर्फ संजू वासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को सुभाष चौक फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 638 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस का नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

No comments :

Leave a Reply