HEADLINES


More

दिल्ली - पलवल के बीच 8 लोकल ट्रेनें रद्द:15 अक्टूबर तक रहेंगी बंद

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 3 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के चलते पलवल-दिल्ली रेलमार्ग पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पलवल से दिल्ली, गाजियाबाद और शकूरबस्ती के बीच चलने वाली 8 प्रमुख ईएमयू और लोकल ट्रेनों को रद्द किया है। रोजाना इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अब वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

रद्द की गई ट्रेनों में 64015 पलवल-शकूरबस्ती, 64057 पलवल-गाजियाबाद, 64012 शकूरबस्ती-पलवल, 64013 पलवल-शकूरबस्ती, 64052 गाजियाबाद-पलवल, 64078 नई दिल्ली-पलवल, 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ और 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती शामिल हैं।


रेलवे मुख्यालय के आदेश के अनुसार स्टेशन पर विकास कार्य रात के समय किया जाएगा। 1 सितंबर और 15 अक्टूबर को रात 12:05 से 2:35 बजे तक ढाई घंटे का ब्लॉक रहेगा। वहीं, 2 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रोजाना रात 12:05 से 3:05 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक रहेगा। रेलवे के अनुसार रात में काम कराने का उद्देश्य सुरक्षा के साथ विकास कार्य को जल्द पूरा करना है, ताकि दिन में ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो।

No comments :

Leave a Reply