HEADLINES


More

चोरी के अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 9 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सदाम निवासी आजाद नगर, सेक्टर-24, फरीदाबाद, हाल निवासी गांव कुरेशीपुर, फरीदाबाद तथा आसिफ निवासी सराय झांझन, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सेक्टर-76, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार चंद्रशेखर राय निवासी सेक्टर-65, फरीदाबाद ने थाना मुजेकर में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-24 स्थित एईएस इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं। कंपनी में कास्टिंग बनाने का कार्य किया जाता है। 4 सितम्बर की शाम कंपनी के गेट के पास कुछ कास्टिंग रखी हुई थीं। अगले दिन कंपनी पहुंचने पर उक्त कास्टिंग गायब मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय कंपनी परिसर से कास्टिंग चोरी कर ली। 

थाना मुजेसर में मामला दर्ज कर अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम द्वारा जांच आरंभ की गई। अपराध शाखा सेक्टर की टीम ने कार्रवाई करते हुए सदाम को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको आगामी पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

वहीं, थाना आदर्श नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन घर से इलैक्टिक वायर चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया है। मामले में आगे कार्रवाई के लिए आरोपित को 2  दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply