HEADLINES


More

नौकरी लगवाने के नाम पर 65 हजार रुपये की साइबर ठगी, 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 24 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने वर्क फ्रॉम होम नौकरी लगवाने का झांसा देकर 65 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सौरभ सक्सेना निवासी कमल विहार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, धनराज निवासी गांव गांधीपुर, जिला मुंगेर, बिहार, हाल भागलपुर, बिहार, आकाश मिश्रा निवासी तोमर कॉलोनी,


नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, हाल जीवन नगर, फरीदाबाद तथा विनीत पाठक निवासी गांव फूलपुर, जिला चंदौली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपितों से ठगी के 65,000 रुपये तथा 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संजय कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता वर्क फ्रॉम होम नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान उसका संपर्क सौरभ सक्सेना से हुआ। आरोपी ने उसे 100 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम नौकरी लगवाने का झांसा देकर 60-70 हजार रुपये देने की बात कही। आरोपितों ने शिकायतकर्ता का ऑनलाइन इंटरव्यू करवाया तथा I Core E Services कंपनी के नाम से नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा। नौकरी लगने का विश्वास होने पर शिकायतकर्ता ने आरोपितों द्वारा बताए गए यूपीआई नंबर पर 65,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये प्राप्त करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कंपनी द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, लेकिन वह नंबर भी बंद मिला। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सौरभ ने शिकायतकर्ता को नौकरी लगवाने के नाम पर कॉल की थी तथा इसी के खाता में ठगी के 65 हजार रूपये आये थे। इसके बाद धनराज ने शिकायतकर्ता का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया। शिकायतकर्ता को जिस कंपनी के ई-मेल से संदेश भेजा गया था, वह ई-मेल आकाश ने तैयार किया था, जबकि विनीत फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर तैयार कर उसी फर्जी ई-मेल के माध्यम से भेजा था।

चारों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply