HEADLINES


More

बर्फ की फैक्ट्री से चोरी करने के मामले में महिला सहित 5 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 14 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। NIT-2 स्थित बर्फ की फैक्ट्री से सामान चोरी करने के मामले क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने कबाडी महिला सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान विनय(31), रवि(22), राकेश(27), विष्णु(27) व एक महिला के रुप में हुई है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT-05 वासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी टाउन नंबर-02 में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी NIT-2  में बर्फ की फैक्ट्री है जिसमें से 4 मोटर, कॉपर की तार व अन्य लोहे का सामान कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामाला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि चारो आरोपित मजदुरी का काम करते है, उनको पता था कि फैक्ट्री काफी दिनों से बंद पडी थी। जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 9/10 सितंबर को दिवार फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और चोरी का सामान एक महिला कबाडी को बेचा था। जिस पर कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच की टीम ने महिला कबाडी को गिरफ्तार किया है, जिससे 2 किलो 850 ग्राम कॉपर की तार बरामद हुई है। सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। 


No comments :

Leave a Reply