HEADLINES


More

520 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 29 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 28 सितम्बर को 520 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मुन्ना वासी गांव पाली फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 सितम्बर को क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आसियाना फ्लेट्स सेक्टर-58 क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने मुन्ना को 520 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी मुन्ना गांजा को 6000 रुपये में दिल्ली सदर बाजार से लाया था।


No comments :

Leave a Reply