HEADLINES


More

केमिस्ट की दुकान का ताला तोड़कर 4.50 लाख रुपये व महंगे इंजेक्शन की चोरी, आरोपित गिरफ्तार, 3:30 लाख रुपए बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 18 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने 10 सितम्बर को मोहना रोड, बल्लभगढ़ स्थित एक मेडिकल की दुकान पर चोरी के मामलें में एक आरोपित गिरफ्तार कर कुल 3,50,000/- रुपये बरामद किए हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी गौरव कुमार की मोहना रोड, बल्लभगढ़ स्थित दिल्ली जूस कॉर्नर के पास केमिस्ट की दुकान है। 10 सितम्बर 2026 की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन दुकान पर पहुंचने पर ताला टूटा मिला। जांच करने पर गल्ले में रखे करीब 1.50 लाख रुपये तथा ड्रॉअर में रखे करीब 3 लाख रुपये गायब मिले। इसके अलावा फ्रिज में रखे महंगे इंजेक्शन भी चोरी पाए गए।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपित रतनेश निवासी गांव रामपुर बनेथु, जिला अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 3.50 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित मेडिकल स्टोर के पीछे स्थित एक दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम करता था और अक्सर मेडिकल स्टोर पर आता-जाता था। इसी दौरान उसे दुकान में पैसे रखे होने की जानकारी हो गई। आरोपित ने 10 सितम्बर की रात ताला काटकर दुकान में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर बरामदगी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply