फरीदाबाद की बासेलवा और कनवारा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन कॉलोनियों में किए गए अवैध निर्माण और विकसित किए गए सड़क नेटवर्क को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान विभाग ने प्लॉटिंग करने वालों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी भी दी।
विभाग के अनुसार बासेलवा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में करीब 4 एकड़, 3 एकड़ और 3 एकड़ क्षेत्र में तीन अलग-अलग अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। वहीं कनवारा गांव में करीब 2 एकड़ क्षेत्र में एक अनधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन चारों कॉलोनियों में कार्रवाई की।
तोड़फोड़ अभियान के दौरान 20 DPC, 18 बाउंड्री वॉल और 6 स्ट्रक्चर ध्वस्त किए गए। इसके अलावा दो निर्माणाधीन वर्कशॉप को भी गिराया गया। कॉलोनियों में प्लॉट काटने के लिए तैयार किया गया सड़क नेटवर्क भी जेसीबी से उखाड़ दिया गया।

No comments :