HEADLINES


More

गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट की 3 सड़कों पर नया टोल लागू, जेब पर पड़ेगा असर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 27 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम-फरीदाबाद क्षेत्र की तीन सड़कों के कुछ हिस्सों को टोल वाली सड़क घोषित किया है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। इन सड़कों पर वाहनों से 40 से 350 रुपये तक टोल लिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार गुरुग्राम फरीदाबाद और क्रशर जोन सड़क पर एक-एक टोल प्लाजा होगा। वहीं बल्लभगढ़-सोहना सड़क पर दो टोल प्लाजा बनाए गए हैं। कार, जीप, पिकअप वैन, तीन पहिया वाहन और


स्टेशन वैगन से 40 रुपये प्रति यात्रा लिए जाएंगे। बसों के लिए 170 रुपये व हल्के व्यावसायिक वाहनों व हल्के ट्रकों के लिए 140 रुपये शुल्क होगा। 10 टायर तक के ट्रक से 300 रुपये लिए जाएंगे।

10 से अधिक टायर वाले बहु धुरी वाहनों और क्रेन, बुलडोजर, मिट्टी हटाने वाली मशीन व सड़क रोलर जैसे भारी वाहनों से 350 रुपये टोल लेंगे। खनन व निर्माण सामग्री ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से 80 रुपये लिए जाएंगे। एक बार टोल देने के बाद 24 घंटे तक दोबारा टोल नहीं देना होगा। एक दिन में एक से अधिक बार गुजरने पर डेढ़ गुना शुल्क देकर पास लिया जा सकेगा। व्यावसायिक वाहनों को उसी दिन वापसी की सुविधा मिलेगी। महीने का पास बनवाने के लिए व्यावसायिक वाहनों को एक यात्रा के शुल्क का 30 गुना भुगतान करना होगा जबकि अन्य वाहनों के लिए यह राशि 20 गुना रहेगी।

No comments :

Leave a Reply