HEADLINES


More

3 गिरफ्तार; 1.200 किलोग्राम गांजा व 48 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 19 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 सितम्बर को अपराध शाखाओं की टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा और 48 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया है।


*पहला मामला:* अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिंटू निवासी अलीगढ़, हाल राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने 1.5 किलोग्राम गांजा मेवात से 15 हजार रुपये में खरीदा था, जिसमें से कुछ गांजा वह बेच चुका था। आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

*दूसरा मामला:* वहीं दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आसिफ खान निवासी अज्जी कॉलोनी पार्ट-2, फरीदाबाद को 48 प्रतिबंधित पेंटाजोसिन इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने प्रतिबंधित इंजेक्शन सोनू गाँव सीही फरीदाबाद से लिये थे। जिसकी सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने आरोपित सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।


No comments :

Leave a Reply