//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 29 सितंबर।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के आवाहन पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद द्वारा जिला उपयुक्त फरीदाबाद कार्यालय पर 12 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर जिला प्रधान नवल सिंह की अध्यक्षता में 24 घंटे का पड़ाव धरना सुबह 10:00 बजे शुरू किया गया जिसमें 60 साल से 87 साल तक के सैकड़ो पेंशनरों ने भाग लिया जिसका समापन कल 30 सितंबर को सुबह 10:00 बजे प्रधा
नमंत्री के नाम 12 सूत्रीय है मांग पत्र का ज्ञापन उपायुक्त महोदय को देकर किया जाएगा।
नमंत्री के नाम 12 सूत्रीय है मांग पत्र का ज्ञापन उपायुक्त महोदय को देकर किया जाएगा।
धरने का संचालन जिला सचिव लज्जाराम द्वारा किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन सीटू के जिला सचिव एवं रिटायर्ड पेंशनर्स कामरेड वीरेंद्र डंगवाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की नाकामी व गलत नीतियों के कारण आज वरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकारों एवं मांगों के लिए धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को रिटायर्ड कर्मचारियों के 12 सूत्रीय मांग पत्र पर विचार करना चाहिए और उन्हें पूरा करना चाहिए। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की राज्य की उप प्रधान आशा शर्मा एवं उप प्रधान यू.एम. ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठवां वेतन आयोग के टर्म आफ रेफरेंस को संशोधित करके पेंशनरों को बांटने का कार्य किया है जिसमें 31.12.2025 से पहले रिटायर हुए पेंशनर को पेंशन से वंचित करने का प्रस्ताव है और 1.1.2026 के बाद रिटायर हुए पेंशनर को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। पेंशनर की यह मुख्य मांगे हैं कि जैसे सात वेतन आयोगों का लाभ पेंशनर को मिलता आया है वैसे ही आठवें वेतन आयोग का लाभ भी दिया जाए। जिला के ऑडिटर श्रीपाल भाटी एवं प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने बताया कि पेंशनर की मुख्य मांगे कैशलेस चिकित्सा प्रत्येक बीमारी के लिए पूर्ण रूप से लागू की जाए।
ल.टी.सी.पर जो शर्त सरकार 1.1.2028 से लगाने जा रही है वह ना लगाई जाए, क़ौमूट की गई पेंशन की राशि को 15 साल की बजाय 10 साल 8 महीने से काटा जाए, पेंशन में बढ़ोतरी 65 साल में 5%, 70 साल में 10%, 75 साल में 15%, और 80 साल में 20% की जाए, क्योंकि 80 साल की उम्र तक केवल 5-6% पेंशनर ही जीवित रह पाते हैं, उनको बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिल पाता, चिकित्सा भत्ता ₹3000 महीना किया जाए, वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं हवाई यात्रा में छूट दी जाए, कोरोना कल का 18 महीने का डी. ए. का एरियर दिया जाए।आठवें वेतन आयोग की अनुशंसा आने तक 20% अंतरिम राहत दी जाए महंगाई भत्ता, महंगाई राहत का 50% मूल वेतन पेंशन में जोड़ा जाए एनपीएस यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए आदि मुख्य मांगे हैं। धरने को केंद्रीय पोस्टल पेंशनर्स के अध्यक्ष गिर्राज सिंह एवं केंद्रीय नेता चरण सिंह ने संबोधित किया और समर्थन दिया। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने संबोधित किया और समर्थन दिया। हुड्डा सफाई वर्कर यूनियन ने धरने पर समर्थन दिया। नगर निगम से सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलवीर बालगुहेर एवं मुकेश बेनीवाल ने समर्थन दिया। धरने को मास्टर भरत सिंह नागर एवं धर्मवीर, रिटायर कर्मचारी संघ के सदस्य अशोक कुमार , कोषाध्यक्ष खजान सिंह, ब्लॉक प्रधान शाबीर खान एवं रतीराम, नगर निगम फेडरेशन के पूर्व प्रधान रतनलाल रोहिल्ला एवं रमेश कुमार जागलान ने संबोधित किया।

No comments :