//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 18 सितंबर - आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव रजिस्टर नंबर 0204 4 सैक्टर 2 फरीदाबाद के शिष्टमंडल ने आज सेक्टर की समस्याओं को लेकर अधीक्षक अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ बैठक की। महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि आर डब्ल्,यू ए ने सेक्टर 2 के अंदर की सड़कों का मुद्दा अधिकारी के सामने उठाया। उन्होंने बताया कि मकान नंबर 2387 से 2394 और 2435 से 2436 के सामने की सड़क में बहुत बडे गढ़े बने हुए हैं। इसके साथ-साथ वेदांता ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से बल्लभगढ़ की तरफ जाते हुए मकान नंबर
2254 से 2265 के सामने रोड पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यह
सडक पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है। उन्होंने तिगांव रोड से सेक्टर 2 के लिए बनी सर्विस रोड का पुनर्निर्माण करने का मुद्दा भी उठाया। अधिकारियों ने इस सड़क पर पैच वर्क का कार्य शीघ्र करने का आश्वासन दिया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इन समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। शिष्टमंडल में प्रधान जगदीश अधाना और वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक सेवानिवृत्ति ओम प्रकाश, जगदीश प्रभाकर, जगदीश चंद्र आदि शामिल रहे। वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा ने सेक्टर में जल आपूर्ति के समय पानी में मिट्टी आने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। शिष्टमंडल ने बताया कि सेक्टर में पार्कों की हालत बहुत खराब है। पार्कों की दीवारों और गेटों पर रंग रोगन नहीं हुआ है। सर छोटू राम पार्क और शहीद भगत सिंह पार्क के गेट टूटे हुए हैं। मकान नंबर 1862 से 1875 के सामने स्थित तिकोना पार्क के घरों के चारों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने नर्सरी स्कूल में हुई बाउंड्री वाल को तोड़े जाने के बारे में भी मुद्दा उठाया। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सेक्टर में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण शीघ्र कराया जायेगा । इसके साथ-साथ 30 बिस्तर के अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेक्टर 2 फरीदाबाद के मकानों के नंबर प्लेट दोबारा से लगाने का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। अधीक्षक अभियंता ने सेक्टर 2 की सड़कों के दोनों तरफ झाड़ियां और घास इत्यादि को एक महीने के अंदर साफ करने का आश्वासन दिया। अधीक्षक अभियंता ने खाली प्लॉट में खड़ी झाड़ियां को साफ करने के लिए स्टेट ऑफिसर को लिखकर देने का भी आश्वासन दिया। इस कार्य के लिए लिए टेंडर लगा दिया है। उन्होंने सेक्टर में अवैध रूप से चल रहे पानी के कनेक्शनों को शीघ्र नियमित करने की बात कही। अधीक्षक अभियंता ने मकान नंबर 2745 से 2755 में के सामने गंदे नाले में बह रहे पानी की जगह पर पाइप लगाने के काम को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए हैं।

No comments :