//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में 5 हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बना लिया और करीब एक करोड़ रुपये की नकदी लूट लिए। जिस वक्त वारदात हुई, प्रॉपर्टी डीलर घर में अकेला था और सोया हुआ था।
इसी वक्त बदमाश दीवार तोड़कर घर में घुसे और उस पर बंदूक तान दी। इसके बाद उसे चारपाई पर ही रस्सियों से बांध दिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सुबह से प्रॉपर्टी डीलर चारपाई पर ही बंधा पड़ा रहा। जब परिवार के लोग पहुंचे तो उसे बंधन मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और जांच की।
पीड़ित ने बताया कि उसने एक जमीन की डील की थी, जिसकी शनिवार को रजिस्ट्री होनी थी। यह रकम उसने जमीन बेचकर इकट्ठी की थी। पुलिस मकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाली रही है।

No comments :