HEADLINES


More

12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली होगी ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व: सुभाष लांबा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 21 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 पीलीभीत ,(उत्तर प्रदेश) 21 सितंबर।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि 12 दिसम्बर को रामलीला मैदान दिल्ली में राष्ट्रीय कर्मचारी रैली होगी। रैली ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी और रैली में देश के सभी राज्यों से लाखों की संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने यह ऐलान सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एशो. पीलीभीत के यूनियन कार्यलय में उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन्स के बेनर तले आयोजित राज्य कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए किया। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा के साथ पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह, उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष कमल अग्रवाल,उप्र फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोशिएशन के राज्य अध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी, महामंत्री प्रतीक गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष मिलिंद सक्सेना, महासंघ के सह  कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत गुर्जर,उप्र प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री जेपी पांडेय, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने की। संचालन उप्र लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री जेपी पांडेय ने किया। राज्य कमेटी की बैठक से पूर्व फेडरेशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। आम सभा में फेडरेशन के अध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी व महामंत्री प्रतिक गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय रैली में फेडरेशन से जुड़े पांच हजार से ज्यादा सदस्य भाग लेंगे।जिसको लेकर सभी जनपदों में बैठकें की जाएगी। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश से विभिन्न विभागों से रैली में दस हजार से ज्यादा कर्मचारी शामिल होंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर मंडल स्तर पर 18 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें सभी जनपदों में सभी विभागों में बैठक ओर गेट मीटिंग करके रामलीला मैदान, नई दिल्ली जाने के लिए जागरूक करेगी।

राज्य कमेटी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि 12 दिसम्बर की राष्ट्रीय आक्रोश रैली ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी। जिसकी सभी राज्यों में तैयारियां शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह रैली पीएफआरडीए एक्ट / एनपीएस / यूपीएस रद्द कर जनवरी 2004 से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, ठेका संविदा कर्मियों को रेगुलर करने, खाली पदों को स्थाई भर्ती से भरे जाने, बेरोजगारों को रोजगार देने,महासंघ की मांग अनुसार 8वें पे कमीशन द्वारा 3.8 फिटमेंट फेक्टर, इन्क्रीमेंट की दर पांच प्रतिशत करने, चतुर्थ श्रेणी का न्यूनतम वेतन 40 हजार करने, एचआरए के स्लैब को 30,35,40 प्रतिशत करने, 5-7 वर्ष बाद टाइम बाउंड वित्तीय अपग्रेडेशन देने की सिफारिश करने,दस की बजाय पांच साल बाद पे रिवीजन करने, पेंशन वैलीडेशन एक्ट वापस लेने,65,70,75 साल में पेंशनर की बेसिक पेंशन में पांच प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने , पेंशन कम्युटेशन राशि को 10 साल 8 महीने में रिकवर करने,बकाया 18 प्रतिशत डीए डीआर को रिलीज करने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण / निगमीकरण और सरकारी विभागों को सिकड़ना बंद करने, लेबर कोड्स, टीईटी की अनिवार्यता व एनईपी को वापस लेने, सरकार के समर्थन से व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने आदि मांगों को लेकर की जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर 12 दिसम्बर तक कर्मियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी तो रैली में बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

बैठक मे प्रमुख रूप से सुभाष लाम्बा, एस पी सिंह,,कमल अग्रवाल, जे पी पाण्डेय, हेमन्त कुमार गुर्जर,उपेंद्र मणि त्रिपाठी,प्रतीक गुप्ता, मिलिंद सक्सेना, संजीव गुप्ता, लाला राम,कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिषेक अग्रवाल, प्रशान्त शर्मा, संदीप सिंह, पंकज शर्मा, सुशील शुक्ला, सुबोध कुमार, कमलेश कुमार, रवींद्र सक्सेना, मोहम्मद शमीम, बाल कृष्ण, संजीव सक्सेना आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहै ।


No comments :

Leave a Reply