//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 31 जुलाई को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अवैध हथियार रखने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई 2026 को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि अमनजीत(29 वर्ष), निवासी गांधी कालोनी NIT फरीदाबाद अवैध हथियार लेकर नजदीक पल्ला पुल क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमनजीत को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।
जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार करके जांच आरंभ की गई।
जांच के दौरान अमनजीत ने बताया कि वह देसी कट्टा मथुरा से किसी व्यक्ति से 3700 रुपये में खरीद कर लाया था, आरोपी पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है

No comments :