HEADLINES


More

जलाभिषेक को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट:सर्विस रोड से आमजन का आवागमन बंद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 10 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त फरीदाबाद पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सावन के पावन अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसे देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए हैं।

नेशनल हाईवे के सर्विस रोड को आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस रास्ते को फिलहाल केवल कांवड़ियों के आवागमन के लिए खोला गया है। हाईवे के कटों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आगरा नहर के साथ भी पुलिस बल बढ़ाया गया है। स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच, ट्रेफिक पुलिस , वालंटियर, सहित 2 हजार पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।


No comments :

Leave a Reply